Computer and Data Processing: Concepts, Types, Stages and Applications (हिंदी अध्ययन नोट्स)

Computer and Data Processing: Concepts, Types, Stages and Applications (हिंदी अध्ययन नोट्स)

Computer and Data Processing: यह नोट्स कंप्यूटर एवं डेटा प्रोसेसिंग की परिभाषा, प्रकार, चरण और उपयोग को सरल भाषा में समझाता है। अध्ययन और परीक्षा तैयारी हेतु उपयोगी।

Computer and Data Processing

 

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Device) है, जो दिए गए निर्देशों (Instructions) के अनुसार डाटा को प्रोसेस करके सूचना (Information) प्रदान करता है। यह डेटा संग्रह, गणना, तुलना, संग्रहण और उच्च गति से परिणाम निकालने की क्षमता रखता है।


डाटा वे कच्चे तथ्य (Raw Facts) और आंकड़े (Figures) होते हैं, जिन्हें अभी तक प्रोसेस नहीं किया गया है
👉 उदाहरण: अंक (75), नाम (“Aman”), तारीख (25-08-2025)


डाटा को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है –

  • संख्यात्मक डेटा (Numerical Data)
    • इसमें सभी संख्याएँ, गणना योग्य मान आते हैं।
    • उदाहरण: 50, 98.5, ₹500, सन् 2025
  • अल्फ़ा-न्यूमेरिकल डेटा (Alpha-Numerical Data)
    • इसमें अक्षर + संख्याएँ + प्रतीक का मिश्रण होता है।
    • यह पासवर्ड, कोड, यूज़र आईडी आदि में उपयोग होता है।
    • उदाहरण: “Ram123”, “RoomNo45”, “Pass@2025”

डेटा प्रोसेसिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें कच्चे डाटा को उपयोगी रूप में बदलकर सूचना (Information) बनाया जाता है।
👉 सरल भाषा में – Data → Processing → Information


  1. Data Collection (डाटा संग्रह)
    • आवश्यक डेटा को विभिन्न स्रोतों (जैसे फॉर्म, सर्वे, सेंसर, डेटाबेस) से इकट्ठा करना।
    • उदाहरण: किसी स्कूल में छात्रों का नाम, अंक और रोल नंबर इकट्ठा करना।
  2. Data Preparation (डाटा तैयारी)
    • संग्रहित डेटा को साफ (Clean) और व्यवस्थित करना।
    • गलत या अधूरा डेटा हटाना।
    • उदाहरण: अधूरे नाम या डुप्लीकेट एंट्री हटाना।
  3. Data Input (डाटा इनपुट)
    • डेटा को कंप्यूटर में इनपुट करना (Keyboard, Scanner, Online Form)।
    • उदाहरण: छात्रों के अंक कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज करना।
  4. Processing (प्रोसेसिंग)
    • कंप्यूटर द्वारा दिए गए निर्देशों (Program/Software) के अनुसार डेटा पर काम करना।
    • उदाहरण: अंकों का औसत निकालना या Highest Marks पता करना।
  5. Data Output (डाटा आउटपुट)
    • प्रोसेसिंग के बाद मिलने वाला परिणाम (Information)।
    • उदाहरण: पूरे क्लास का रिपोर्ट कार्ड, Highest Marks या Percentage।
  6. Data Storage (डाटा भंडारण)
    • प्राप्त सूचना को आगे उपयोग के लिए सुरक्षित रखना (Hard Disk, Cloud, Database)।
    • उदाहरण: रिजल्ट को कंप्यूटर में सेव करना ताकि बाद में निकाला जा सके।