Batch Operating System
November 24, 2024 2024-11-24 8:26Batch Operating System
Batch Operating System
Batch Operating System एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें एक समय पर एक जैसे कामों को इकट्ठा करके (बैच में) प्रोसेस किया जाता है। इसमें यूजर को हर बार सिस्टम के साथ इंटरैक्ट नहीं करना पड़ता। एक बार बैच फाइल बना दी जाती है, और फिर सिस्टम खुद उन कामों को एक के बाद एक प्रोसेस कर देता है।
उदाहरण के साथ समझे :
- लॉन्ड्री का उदाहरण:
सोचिए कि आपके पास बहुत सारे कपड़े हैं जिन्हें धोना है। आप हर बार एक कपड़ा धोने की बजाय, सभी कपड़ों को एक साथ वॉशिंग मशीन में डालते हैं और मशीन को चालू कर देते हैं। यह एक तरह का बैच प्रोसेस है। - रेलवे रिज़र्वेशन सिस्टम:
रेलवे की टिकट बुकिंग के दौरान, कई सारी टिकट की जानकारी (डेटा) इकट्ठा की जाती है और फिर रात के समय बैच प्रोसेसिंग से सबको प्रोसेस किया जाता है। - स्कूल रिपोर्ट कार्ड प्रिंटिंग:
स्कूल में सभी छात्रों के रिजल्ट को एक बार में तैयार करके बैच में प्रिंट किया जाता है।
- यह ऑटोमेटेड प्रक्रिया है।
- यूजर को बार-बार हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ती।
- बैच प्रोसेसिंग समय और मेहनत बचाने के लिए उपयोगी होती है।