Review in Ms Word : MS Word में Review का उपयोग डॉक्यूमेंट की समीक्षा, सुधार और सहयोग के लिए किया जाता है।
Review in Ms Word
इसके माध्यम से आप डॉक्यूमेंट में हुई सभी बदलावों को ट्रैक कर सकते हैं, टिप्पणियाँ (Comments) जोड़ सकते हैं, स्पेलिंग और ग्रामर की जांच कर सकते हैं, और किसी डॉक्यूमेंट को पासवर्ड से सुरक्षित भी कर सकते हैं।
Review टैब टीम मेंबरों द्वारा किए गए बदलावों को देखने, सुझाए गए सुधारों को स्वीकार या अस्वीकार करने, और डॉक्यूमेंट को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
यह विशेष रूप से तब मददगार होता है जब कई लोग एक साथ एक डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे होते हैं।
मुख्य उपयोग:
डॉक्यूमेंट में किये गए बदलावों को Track करना (Track Changes)
टिप्पणियाँ जोड़ना (Comments)
स्पेलिंग और ग्रामर जांचना (Spelling & Grammar Check)
शब्दों के पर्यायवाची देखना (Thesaurus)
डॉक्यूमेंट को पासवर्ड से सुरक्षा देना (Protect Document)