Lucknow News : राजधानीवासियों के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है एक तरफ जहां खुर्रमनगर फ्लाईओवर शुरू होने जा रहा है
वहीं दूसरी तरफ रिवर फ्रंट पर प्रस्तावित पेडेस्ट्रियन ब्रिज का काम भी संभवत अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

#Lucknow News :
एलडीए की ओर से गोमती रिवर फ्रंट पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कराया जाना है।
इस बाबत तैयारी पूरी कर ली गई है और अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय से रिवर फ्रंट के दूसरे छोर तक इस ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
इसके साथ ही रिवर फ्रंट पर ई-बाइक भी संचालित की जाएंगी
जिसका सीधा फायदा रिवर फ्रंट आने वाले लोगों को मिलेगा।
लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानीवासियों के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है।
एक तरफ जहां खुर्रमनगर फ्लाईओवर शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ
रिवर फ्रंट पर प्रस्तावित पेडेस्ट्रियन ब्रिज का काम भी संभवत: अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही फरवरी माह में चटोरी गली को फिर से गुलजार करने की भी कवायद शुरू हो जाएगी।
आज से होगा शुरू
सेक्टर 25, इंदिरानगर चौराहे से खुर्रमनगर चौराहे से 250 मीटर आगे तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है।
जिससे मुंशी पुलिया की तरफ से खुर्रमनगर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
हाल में ही इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा खुर्रमनगर से मुंशी पुलिया ओपन हो गया था
और पब्लिक ने उस पर चलना भी शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में इस सेक्शन को बंद कर दिया गया था।
जिसकी वजह से खुर्रमनगर से आने वाले लोगों को सर्विस लेन के माध्यम से सेक्टर 25 या मुंशी पुलिया की
तरफ जाना पड़ रहा है। ऐसे में सर्विस लेन पर व्हीकल लोड बढ़ गया है और सेक्टर 25 चौराहे पर जाम लग रहा है।
फ्लाईओवर शुरू होने से 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
अप्रैल से होगा काम शुरू
एलडीए की ओर से गोमती रिवर फ्रंट पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कराया जाना है।
इस बाबत तैयारी पूरी कर ली गई है और अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय से रिवर फ्रंट के दूसरे छोर तक इस ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
इसके साथ ही रिवर फ्रंट पर ई-बाइक भी संचालित की जाएंगी, जिसका सीधा फायदा रिवर फ्रंट आने वाले लोगों को मिलेगा।
एक तरफ जहां खुर्रमनगर फ्लाईओवर शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रिवर फ्रंट पर
प्रस्तावित पेडेस्ट्रियन ब्रिज का काम भी संभवत: अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके साथ
ही फरवरी माह में चटोरी गली को फिर से गुलजार करने की भी कवायद शुरू हो जाएगी।
लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानीवासियों के लिए बड़ी गुड न्यूज सामने आई है।












