Blog

गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम भारत में लॉन्च हर साल नया पिक्सल फोन, कम कीमत पर पूरी डिटेल्स!

21
Technology

गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम भारत में लॉन्च हर साल नया पिक्सल फोन, कम कीमत पर पूरी डिटेल्स!

गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम : (Google Pixel Upgrade Program) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। यह प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए है जो हर साल नया पिक्सल फोन चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को कम मासिक EMI पर नया फोन मिलेगा और पुराना फोन ट्रेड-इन करके अगले साल अपग्रेड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस प्रोग्राम की पूरी जानकारी, कीमत, लाभ, शर्तें और कैसे जॉइन करें।

यह गूगल का फोन सब्सक्रिप्शन मॉडल है, जो अमेरिका, जापान, कनाडा और अब भारत में उपलब्ध है। प्रोग्राम में यूजर हर साल नया पिक्सल फोन चुन सकते हैं। मासिक EMI चुकाते रहें और हर 12 महीने बाद पुराना फोन ट्रेड-इन करके नया फोन ले सकते हैं।

गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम
गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम
  • न्यूनतम 12 महीने तक प्रोग्राम में रहना अनिवार्य।
  • पुराना फोन अच्छी हालत में ट्रेड-इन करना जरूरी (स्क्रैच, डेंट नहीं)।
  • EMI मिस होने पर प्रोग्राम से बाहर निकाला जा सकता है।
  • ट्रेड-इन वैल्यू गूगल द्वारा निर्धारित।
  • फोन लॉक नहीं होना चाहिए।
  • केवल नए कस्टमर्स या मौजूदा पिक्सल यूजर्स दोनों जॉइन कर सकते हैं।
  • प्रोग्राम 24 महीने से ज्यादा नहीं चलेगा।