तेरे इश्क में : फिल्म धनुष और कृति सेनन की नई रोमांटिक ड्रामा है, जो 28 नवंबर 2025 को रिलीज हो चुकी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह मूवी प्यार, दर्द और त्याग की इमोशनल कहानी बयान करती है। पहला रिव्यू आने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है, जहां इसे 2025 की बेस्ट इमोशनल लव स्टोरी बताया गया।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रेडिक्शन
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। अभी तक 2.4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिसमें 13,635 शो तय हैं और 5.64 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी। पहले दिन का अनुमान 9-11 करोड़ का है, जो धनुष की पिछली हिंदी फिल्म रांझणा से कहीं ज्यादा ओपनिंग देगी। साउथ में धनुष की फैन फॉलोइंग से तमिल वर्जन भी मजबूत रहेगा। शाम के शो और वर्ड ऑफ माउथ से स्पॉट बुकिंग बढ़ने की उम्मीद।

आनंद एल राय का धनुष और एआर रहमान संग कमबैक
- डायरेक्टर आनंद एल राय ने धनुष को अब बेटे जैसा बताया। रांझणा के बाद उनकी जोड़ी फिर जमी
- जहां धनुष अब सिर्फ एक्टर नहीं, पार्टनर हैं। एआर रहमान के म्यूजिक को राय ने फिल्म की रूफ
- होल्डिंग पिलर कहा। रांझणा और अत्रंगी रे के बाद यह तीसरी बार है जब रहमान ने उनकी
- लेयर्ड स्टोरी को सपोर्ट किया। बीटीएस मोमेंट्स में धनुष-कृति की केमिस्ट्री वायरल हो रही।
एनिमल-कबीर सिंह से तुलना पर राय का जवाब
ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस ने धनुष के इंटेंस कैरेक्टर को एनिमल और कबीर सिंह से जोड़ा। आनंद एल राय ने साफ किया कि एग्रेशन इंग्रीडिएंट्स हैं, स्टोरी नहीं। उनका कैरेक्टर इमोशनल और सेंसिटिव है, कुछ गलत नहीं करता। यह टॉक्सिक मस्कुलिनिटी वाली फिल्मों से अलग स्पेस में है।
धनुष vs कृति सैनन सैलरी और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष ने 15 करोड़ लिए, जबकि कृति को 5 करोड़ मिले। पहला रिव्यू में उमैर संधू ने दोनों को करियर बेस्ट कहा। धनुष-कृति की परफॉर्मेंस अवॉर्ड वर्थी है, खासकर क्लाइमेक्स। एआर रहमान का बीजीएम हर इमोशन को जिंदा करता है। कृति ने क्लाइमेक्स शूट को इंटेंस बताया, जो 5-6 दिनों का स्ट्रेसफुल था।
पहला रिव्यू: 4 स्टार और फ्यूचर क्लासिक
- उमैर संधू ने 4 स्टार दिए, इसे क्रेजी इमोशनल राइड कहा। क्लाइमेक्स फिल्म की सोल है
- रोंगटे खड़े करने वाले मोमेंट्स हैं। आनंद राय की मैच्योरिटी और रहमान का म्यूजिक तारीफ योग्य।
- फैंस इसे पैसा वसूल एंटरटेनर बता रहे। ट्रेलर रिएक्शन में भी इंटेंस लवस्टोरी की तारीफ हुई।












