Splitsvilla X6 Grand Finale Update अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। सेमी-फाइनल एपिसोड में रोमांचक टास्क और ट्विस्ट देखने को मिले, जिसमें दो जोड़ियों ने ग्रैंड फिनाले में जगह पक्की कर ली। योगेश रावत-रुरु ठाकुर और सोराब बेदी-निहारिका तिवारी ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ फाइनल की टिकट हासिल कर ली है।
होस्ट्स करण कुंद्रा और सनी लियोनी ने घोषणा की कि फाइनल में पहुंचने के लिए हर जोड़ी को 50,000 स्प्लिटकॉइन्स की जरूरत है। ज्यादातर जोड़ियों के पास पर्याप्त कॉइन्स थे, लेकिन हिमांशु-दीक्षा जोड़ी पर्याप्त स्प्लिटकॉइन्स जुटा नहीं पाई। दोस्तों से मदद मांगने के बावजूद उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा।

Splitsvilla X6 Grand Finale Update सेमी-फाइनल में क्या हुआ?
बाकी जोड़ियों ने टास्क में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। योगेश रावत और रुरु ठाकुर तथा सोराब बेदी और निहारिका तिवारी ने टास्क जीतकर ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। उनके साथ गुल्लू (कुशल तंवर)-कैरा और टायने-सौंदर्या भी फाइनल में पहुंच चुके हैं।
गुल्लू की तबीयत बिगड़ी
एपिसोड की सबसे चिंताजनक खबर रही गुल्लू की बीमारी। टास्क के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें विला में आराम करने के लिए भेज दिया गया। फैंस गुल्लू की सेहत को लेकर चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।
फाइनलिस्ट जोड़ियां!
- योगेश रावत & रुरु ठाकुर
- सोराब बेदी & निहारिका तिवारी
- गुल्लू (कुशल तंवर) & कैरा अनु
- टायने डी’विलियर्स & सौंदर्या शेट्टी
अब फैंस में चर्चा है कि इन चार जोड़ियों में से कौन बनेगा Splitsvilla X6 का ultimate winner।
शो की शुरुआत और मर्ज
शो की शुरुआत में दो विलास थे – प्यार विला और पैसा विला। बाद में दोनों विला मर्ज हो गए।
प्यार विला में शामिल थे: अकांक्षा चौधरी, अंजलि श्मक, अनिशा शिंदे, दीक्षा पवार, सदाफ शंकर, सौंदर्या शेट्टी, सिमरन खान, चक्शदीप सिंह, योगेश रावत, सोराब बेदी, अनुज शर्मा, टायने डी’विलियर्स, आयुष शर्मा, हर्षित गुरुरानी और हिमांशु अरोड़ा।
- पैसा विला में थे: कीओना वाल्के, खुशी रावल, zalak Gohil, प्रीत सिंह, अनुष्का घोष
- अस्मिता अधिकारी, कैरा अनु, निहारिका तिवारी, कुशल तंवर (गुल्लू), आरव चुघ
- विशु बाजाज, आयुष जामवाल, गौरेश गुजराल, रॉन करियप्पा, दीप्तांशु सैनी और मोहित मगोत्रा।
क्यों है इतना पॉपुलर Splitsvilla X6?
Splitsvilla सीरीज का यह सीजन डेटिंग, ड्रामा, रोमांस, टास्क और ट्विस्ट से भरपूर रहा है। करण कुंद्रा और सनी लियोनी की होस्टिंग ने शो को और मजेदार बना दिया। फैंस को कंटेस्टेंट्स के रियल इमोशंस, ब्रेकअप, पैचअप और स्ट्रैटजी देखना बेहद पसंद आ रहा है।
फैंस की राय और सोशल मीडिया ट्रेंड
- सोशल मीडिया पर #SplitsvillaX6 ट्रेंड कर रहा है। कई फैंस योगेश-रुरु और सोराब-निहारिका
- को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ गुल्लू-कैरा और टायने-सौंदर्या को चैंपियन बनाना चाहते हैं।
- गुल्लू की बीमारी की खबर से फैंस काफी इमोशनल भी हैं।
- ग्रैंड फिनाले कब? अभी ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है
- कि जल्द ही बड़ा फिनाले एपिसोड आएगा जिसमें विजेता जोड़ी को बड़ा प्राइज और टाइटल मिलेगा।
क्या लगता है आपको? Splitsvilla X6 का winner कौन बनेगा? योगेश-रुरु, सोराब-निहारिका, गुल्लू-कैरा या टायने-सौंदर्या? कमेंट में अपनी पसंदीदा जोड़ी का नाम जरूर लिखें और इस पोस्ट को शेयर करें।












