Ashnoor Tanya Viral Drama : पिछले कुछ दिनों से टीवी की क्यूटेस्ट बहू रह चुकीं अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन इस बार वजह कोई क्यूट रील या नई सीरीज नहीं… बल्कि उनकी एक फैन-पेज गर्ल “तान्या” को लेकर अजीबोगरीब हरकतें हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और रेडिट पर हजारों यूजर्स एक ही बात कर रहे हैं – “अशनूर को तान्या से ऑब्सेशन हो गया है!”
आखिर तान्या कौन है?
तान्या (इंस्टाग्राम हैंडल @tanya_.02) अशनूर की सबसे बड़ी फैन मानी जाती है। 2021 से तान्या रोजाना अशनूर के लिए एडिट्स, फैन-पेज और स्टोमिक पोस्ट बनाती आई है। अशनूर भी शुरू में तान्या को खूब प्यार देती थीं – कमेंट, लाइक, स्टोरी में टैग, यहाँ तक कि एक बार लाइव में आकर “तान्या मेरी बेस्ट फैन है” भी कहा था। लेकिन 2024 के अंत से अचानक सब बदल गया।

क्या-क्या कर रही हैं अशनूर?
यूजर्स के स्क्रीनशॉट्स और थ्रेड्स के मुताबिक:
- तान्या जब भी कोई नई रील डालती है, अशनूर 2-3 मिनट में ही देख लेती है और फिर अपने फ्रेंड्स ग्रुप में भेजकर मीम्स बनवाती है।
- अशनूर ने अपने कुछ दोस्तों से कहा कि “तान्या उसकी “look-alike” बनने की कोशिश कर रही है (हालांकि तान्या ने कभी ऐसा क्लेम नहीं किया)।
- रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट किया कि अशनूर ने तान्या को ब्लॉक-अनब्लॉक 50+ बार किया है पिछले 3 महीनों में।
सोशल मीडिया पर आग
ट्विटर पर #AshnoorObsessed ट्रेंड करने लगा। कुछ बड़े कमेंट्स:
- “18 साल की लड़की को 22 साल की लड़की से जलन? Maturity किधर गई अशनूर?”
- “तान्या तो बस फैन है, अशनूर खुद उसकी हर हरकत नोटिस कर रही… ये ऑब्सेशन है मैडम!”
- “पहले प्यार लुटाती थी, अब स्टॉकर बुला रही… दिमाग खराब हो गया है इसका।”
- “ये वही अशनूर है जो इंटरव्यू में कहती थी ‘I love my fans’? Hypocrisy ki dukaan.”
रेडिट के r/BollywoodGossip और r/IndianTellyTalk पर 10K+ अपवोट्स वाले थ्रेड्स चल रहे हैं।
तान्या का रिएक्शन
तान्या ने एक स्टोरी डाली थी (जो अब डिलीट है) – “I supported her when nobody did. I never asked for anything in return. If liking someone’s work is crime, then I’m guilty.” इसके बाद तान्या ने अपना फैन-पेज डिऐक्टिवेट कर दिया और प्राइवेट अकाउंट कर लिया।
अशनूर की तरफ से कोई जवाब नहीं
अशनूर ने अभी तक एक भी स्टोरी या पोस्ट से इस बवाल पर कुछ नहीं कहा। बस कल रात एक क्रिप्टिक स्टोरी डाली – “Negative people need drama like oxygen. Stay positive, it kills them.” जिसे यूजर्स ने फिर तान्या पर तंज माना।
असल में हो क्या रहा है?
- कई लोग मानते हैं कि अशनूर को लगने लगा है कि तान्या अब उससे ज्यादा अटेंशन ले रही है।
- तान्या के एडिट्स वायरल हो रहे हैं, ब्रांड्स उससे कोलैब कर रहे हैं और कुछ फैन-पेज
- तो तान्या को ही “न्यू अशनूर” कहने लगे थे। शायद यही जलन का कारण है।








