Hero Connect : एक इनोवेटिव डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो डीलरशिप सर्विस, व्हीकल सेफ्टी और कस्टमर अनुभव को एक साथ जोड़कर स्मार्ट, ट्रांसपेरेंट और सुविधाजनक मोटरिंग सॉल्यूशन प्रदान करता है। कनेक्टेड व्हीकल फीचर्स, आसान सर्विस बुकिंग और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन से कस्टमर एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई पर ले जाएं।
Hero Connect : डीलरशिप सर्विस और कस्टमर अनुभव का डिजिटलीकरण!
हीरो मोटोकॉर्प का एक उन्नत क्लाउड-बेस्ड डिजिटल समाधान है, जो डीलरशिप सर्विस और कस्टमर अनुभव को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर जोड़ता है!इसका उद्देश्य ग्राहकों को स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी राइडिंग का अनुभव देना है और डीलर नेटवर्क को भी डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।

क्या है Hero Connect!
Hero Connect एक क्लाउड-आधारित कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशन है, जिसमें टेलीमैटिक्स हार्डवेयर के साथ एक बिल्ट-इन सिम इंस्टॉल होता है। यह हार्डवेयर व्हीकल में इंस्टॉल किया जाता है और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से रीयल-टाइम डेटा साझा करता है। इससे कस्टमर्स को कई सेफ्टी और ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं, जिससे उनका अनुभव स्मार्ट और सेफ रहता है।
Hero Connect के प्रमुख फीचर्स!

Live ट्रैकिंग और सेफ्टी अलर्ट्स: ग्राहक अपने टू-व्हीलर की लाइव लोकेशन, ड्राइविंग रूट
स्पीड और अनऑथराइज्ड मूवमेंट्स जैसे अलर्ट्स कभी भी देख सकते हैं।
टोपल अलर्ट एवं टो-अवे अलर्ट जैसी सुविधा सुरक्षा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाती है।
Geo-fence Alert: यदि व्हीकल तय क्षेत्र से बाहर जाता है, तो ग्राहक को तुरंत नोटिफिकेशन मिलता है।
राइडर सेफ्टी: व्हीकल के टोपल होने या किसी दुर्घटना की स्थिति में यूज़र
और उसके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट व SMS भेजे जाते हैं।
ड्राइविंग इनसाइट्स और ट्रिप एनालिसिस: हर ट्रिप का डाटा, जैसे शुरू और समाप्ति बिंदु, यात्रा दूरी
कुल समय, स्पीड अलर्ट, सभी पिछले छह महीनों तक देखा जा सकता है।
राइडिंग पैटर्न और स्कोर: एप ड्राइविंग पैटर्न को एनालाइज कर रेटिंग भी देता है
जिससे राइडिंग को और बेहतर बनाया जा सकता है।
डीलरशिप के लिए फायदेमंद
वर्कशॉप कनेक्टिविटी: ग्राहक एप के ज़रिए नज़दीकी वर्कशॉप या डीलरशिप
आसानी से ढूंढ सकते हैं और सर्विस बुकिंग भी कर सकते हैं।
डिजिटल डॉक्युमेंटेशन: सभी जरूरी व्हीकल डॉक्युमेंट्स, जैसे इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, और PUC, एप पर ही सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
सीमलेस एक्सपीरियंस: खरीदारी, सर्विस बुकिंग, और फीडबैक, सब कुछ डिजिटल, ट्रांसपेरेंट और सिंपल हो जाता है।
ग्राहकों के लिए फायदे!

आसान सर्विस बुकिंग: एप के माध्यम से कभी भी, कहीं भी सर्विस बुकिंग कर सकते हैं।
सेवा के पिछले रिकॉर्ड: पिछली पांच सर्विसेज की जानकारी पूरी डिटेल्स के साथ एप में उपलब्ध रहती है।
लाइव सपोर्ट और DIY टिप्स: ऐप के जरिए वैल्यू-एडेड DIY वीडियोज़ और टिप्स प्राप्त कर सकते हैं, जिससे ग्राहक खुद छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
फीडबैक और पेशकश: कस्टमर्स अपने अनुभव का फीडबैक दे सकते हैं, साथ ही ऑफर्स, प्रोमोशन्स और इवेंट्स की जानकारी भी पा सकते हैं।
Hero Connect ने इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में कनेक्टेड व्हीकल्स के युग की शुरुआत कर दी है। डीलरशिप, सर्विस और कस्टमर एक्सपीरियंस को एक जगह डिजिटली जोड़ने से न सिर्फ यूजर के लिए सुविधा बढ़ी है, बल्कि प्रोडक्टिविटी और ट्रांसपेरेंसी भी कई गुना ज्यादा हो गई है। भविष्य में Hero Connect के फीचर्स और अधिक विस्तृत और स्मार्ट हो सकते हैं, जिससे ग्राहकों और डीलर शिप दोनों के अनुभव को नया आयाम मिलेगा




















