फूलों वाली मेहंदी : प्यारे फूलों वाली सिंपल मेहंदी डिज़ाइन जो बनाना बेहद आसान है। शुरुआत करने वालों के लिए परफेक्ट, यह खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न आपके हाथों की रौनक बढ़ाएगा। हर मौके पर अपनाएं यह आसान और एलिगेंट मेहंदी आर्ट जो देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
फूलों वाली मेहंदी:आसान लेकिन दिल जीत लेने वाली डिज़ाइन
मेहंदी का नाम आते ही मन में त्योहार, शादी और खुशी का अहसास आ जाता है। अगर आप सादगी में भी खूबसूरती चाहती हैं तो फूलों वाली सिंपल मेहंदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह देखने में खूबसूरत, बनाने में आसान और हर मौके के लिए बिल्कुल सही रहती है।
रोज फ्लोरल डिजाइन (Rose Floral Design)

गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से सजा हुआ यह डिजाइन हाथों को एक रॉयल और सुंदर लुक देता है।
इसे हथेली, पीठ वाले हाथ या कलाई पर बनाया जाता है।
मून फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (Moon Floral Mehndi Design)

यह डिजाइन सिंपल लेकिन स्टाइलिश होता है, जिसमें आधा चाँद और उसके चारों ओर छोटे छोटे
फूलों के पैटर्न होते हैं। इसे खासकर सरलता पसंद करने वाली लड़कियां अपनाती हैं।
क्रिस-क्रॉस फ्लोरल मेहंदी (Criss-Cross Floral Mehndi)

इसमें क्रॉस स्टाइल बेलों में फूलों की सजावट होती है, जो इस डिजाइन को मॉडर्न टच देती है।
इसे हाथ और पैरों दोनों पर बनवाया जा सकता है।
फिंगर फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (Finger Floral Mehndi Design)

यह डिज़ाइन उंगलियों के चारों ओर छोटे फूलों की रेखाओं से बनता है
और ऑफिस जाने वालों या सादगी पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट होता है।
लोटस मेहंदी डिजाइन (Lotus Mehndi Design)

कमल का फूल जो भारतीय संस्कृति और कला का प्रतीक है
मेहंदी में इसे जोड़ना डिजाइन को एक खास पवित्रता और सुंदरता देता है।
मोगरा फ्लावर डिजाइन (Mogra Flower Design)

मोगरा के छोटे और खुशबूदार फूलों को मेहंदी में
सजाने से एक नेचुरल और फ्रेशनिंग लुक मिलता है।
चमेली फ्लोरल डिजाइन (Jasmine Floral Design)

चमेली के फूलों जैसी आकृति में डिजाइन
फ्लोरल मेहंदी को नाजुक और आकर्षक बनाता है।
सूरजमुखी मेहंदी डिजाइन (Sunflower Mehndi Design)

सूरजमुखी के गोल और प्रकाशमान फूलों की आकृति से बनायी गई
मेहंदी एक जीवन्तता और खुशहाली का प्रतीक होती है।
गुडहल मेहंदी डिजाइन (Hibiscus Mehndi Design)

गुडहल जैसे बड़े फूल मेहंदी में सुंदर और
कलात्मक रूप में बनाए जाते हैं, जो पारंपरिक लगते हैं।
गेंदे का फूल डिजाइन (Marigold Flower Design)

गेंदे के फूल का उपयोग मेहंदी डिजाइनों में
उत्सव और धार्मिकता के भाव को दर्शाने के लिए होता है।
फूलों वाली मेहंदी डिजाइनों का आकर्षण उनके सादगी, प्रकृतिकता और भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों में निहित होता है।
इनमें विभिन्न फूलों के रूपों का संयोजन हाथों को जीवंत और खूबसूरत बनाता है। शादी, करवा चौथ, नवरात्र जैसे त्योहारों
में ये डिजाइन बहुत प्रचलित होते हैं और फैशन के अनुसार निरंतर नए पैटर्न बनते रहते हैं।
फूलों के रूपों की बहुलता और विविधता मेहंदी कलाकारों के लिए भी क्रिएटिविटी की अपार संभावना देती है।












