दिल्ली AQI आज दिल्ली में GRAP-4 लागू AQI 358 पर सख्त प्रतिबंध, क्या बंद है और क्या चल रहा है!

On: December 18, 2025 3:29 PM
Follow Us:
दिल्ली AQI आज

दिल्ली AQI आज : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 18 दिसंबर 2025 से GRAP स्टेज-4 के सख्त नियम लागू हो गए हैं, क्योंकि दिल्ली का औसत AQI 358 (वेरी पुअर कैटेगरी) पर पहुंच गया। CAQM (Commission for Air Quality Management) ने GRAP के पहले तीन स्टेज के साथ स्टेज-4 भी एक्टिवेट किया है। अगर प्रदूषण और बढ़ा तो कॉलेज बंद करना, ऑड-ईवन और गैर-जरूरी काम बंद करने जैसे अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या बंद है और क्या चल रहा है।

दिल्ली AQI आज GRAP-4 के तहत क्या बंद है!

GRAP स्टेज-4 सबसे सख्त एंटी-पॉल्यूशन मेजर्स हैं। मुख्य प्रतिबंध:

दिल्ली AQI आज
दिल्ली AQI आज
  • कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन: सभी तरह की कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी बंद, जिसमें हाईवे, रोड, फ्लाईओवर, पावर लाइन, पाइपलाइन और टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स भी शामिल।
  • व्हीकल्स: दिल्ली में बाहर के प्राइवेट व्हीकल्स अगर BS-VI से नीचे हैं तो एंट्री बैन
  • (एक्सेप्शन: एसेंशियल आइटम्स ले जाने वाले या CNG/LNG/BS-VI डीजल/इलेक्ट्रिक वाले)।
  • नॉन-एसेंशियल लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (बाहर रजिस्टर्ड) बैन (एक्सेप्शन: EV, CNG, BS-VI डीजल)।
  • कंस्ट्रक्शन मटेरियल ले जाने वाले व्हीकल्स बैन।
  • वैलिड PUC सर्टिफिकेट न होने पर पेट्रोल पंप पर रिफ्यूलिंग बैन।
  • ऑफिसेस: सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में सिर्फ 50% स्टाफ, बाकी वर्क फ्रॉम होम।
  • स्कूल्स: क्लास VI से IX और XI तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + फिजिकल), स्टूडेंट्स को ऑनलाइन ऑप्शन। प्राइमरी क्लासेस के लिए भी हाइब्रिड।

क्या चल रहा है और एक्सेप्शंस?

  • एसेंशियल सर्विसेस: हॉस्पिटल, फायर सर्विस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी
  • दिल्ली जल बोर्ड, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पॉल्यूशन कंट्रोल जैसी सर्विसेस पर कोई असर नहीं।
  • एसेंशियल सर्विस स्टाफ को 50% WFH रूल से छूट।
  • CNG, EV, BS-VI डीजल व्हीकल्स और एसेंशियल आइटम्स वाले व्हीकल्स को छूट।

रोजमर्रा की जिंदगी पर असर

इन प्रतिबंधों से ट्रैफिक कम होगा, लेकिन कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की कमाई प्रभावित। सरकार ने रजिस्टर्ड 2,57,244 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को एक बार ₹10,000 की सहायता देने का ऐलान किया है। ऑफिस गोअर्स को WFH से राहत मिलेगी, लेकिन स्कूल बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड से पैरेंट्स को मैनेज करना पड़ेगा।

  • दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण हर साल चुनौती बनता है। GRAP-4 से उम्मीद है कि AQI जल्द बेहतर हो।
  • अगर आप दिल्ली में हैं, तो मास्क पहनें, बाहर कम निकलें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करें। हेल्थ का ख्याल रखें!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now