विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा? पीएम मोदी ने अफवाह को किया खारिज, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहीं!

On: May 16, 2026 2:59 PM
Follow Us:
विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा

विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाए जाने की अफवाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने साफ कहा कि यह खबर पूरी तरह गलत है और इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है।

यह अफवाह तब फैली जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के उपायों पर चर्चा चल रही थी।

विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा
विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा को लेकर नई चर्चा तेज।

क्या था पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले एक मीडिया संस्थान ने खबर चलाई थी कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या अतिरिक्त चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा हो रही है।

पीएम मोदी के खारिज करने के बाद उसी मीडिया संस्थान ने माफी मांग ली और पोस्ट करते हुए कहा – “हमारी खबर सही नहीं है। हम इसे हटा रहे हैं और इस त्रुटि के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”

विदेश यात्रा पर टैक्स लगेगा पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश

  • पीएम मोदी ने लिखा: “विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही
  • नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए ‘Ease of Doing Business’ और
  • ‘Ease of Living’ को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
  • यह बयान उन लोगों के लिए राहत भरा है जो विदेश यात्रा, बिजनेस या छुट्टियों के लिए प्लानिंग कर रहे थे।

क्यों फैली थी अफवाह?

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ा है। पीएम मोदी ने पहले ही लोगों से मितव्ययिता अपनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था:

  • विदेश यात्राएं स्थगित करें
  • एक साल तक सोने की खरीदारी टालें
  • ईंधन का कम इस्तेमाल करें

हालांकि ये सभी अपीलें स्वैच्छिक हैं, कोई अनिवार्य नियम या टैक्स नहीं लगाया गया।

सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए?

विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने कुछ ठोस कदम उठाए हैं:

  • सोने-चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया
  • प्लैटिनम पर भी शुल्क बढ़ाया गया
  • पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • गैर-जरूरी आयात पर सख्ती

इन कदमों से विदेशी मुद्रा का बहाव कम करने में मदद मिलेगी।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

  • 8 मई 2026 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 696.99 अरब डॉलर हो गया
  • जो पिछले सप्ताह से 6.29 अरब डॉलर ज्यादा है। हालांकि, फरवरी 2026 में यह 728 अरब डॉलर
  • के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। पश्चिम एशिया संकट के बाद रुपये पर दबाव बढ़ा, जिसके कारण RBI को डॉलर बेचना पड़ा।

पीएम मोदी का यह स्पष्ट बयान अफवाहों पर ब्रेक लगाने वाला है। सरकार विदेशी मुद्रा बचाने के लिए मितव्ययिता पर जोर दे रही है, लेकिन विदेश यात्रा पर कोई टैक्स या प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। इससे आम नागरिकों और बिजनेसमैन दोनों को राहत मिली है।

Read More : Sabarimala Case मंदिर जाने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस!

Read More : शेफाली शाह विवादित सलाह बच्चे मत करो, कुत्ते पाल लो!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now